हांसी। ऑपरेशन ट्रैक डाउन के दौरान हांसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न अपराधों में शामिल कुल 120 अपराधियों व चार गिरोह के 17 सदस्य अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 पिस्टल, एक कट्टा, 7 कारतूस, 556 ग्राम अफीम, 3.12 ग्राम गांजा, 1685 लीटर लाहन, 29 बोतल शराब, जुआ अधिनियम के तहत 46400 रुपये बरामद किए।
चोरी व गृह भेदन के अभियोगों में एक जोड़ी पाजेब चांदी, एक चेन सोना साइबर अपराधों में 1.75 लाख रुपये बरामद किए गए। चार अपराधियों कि हिस्ट्रीशीट खोली गई। प्रशासन कि मदद से पराली जलाने के 23 मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने बताया कि ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान 5 नवंबर से 20 नवंबर तक चलाया गया। इसमें चार गिरोह के 17 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें नारनौंद क्षेत्र के विनोद काना गिरोह में शामिल गिरोह के सरगना सहित आरोपी लोहारी राघो निवासी राजेश, मोठ करनैल निवासी नरेश, नारनौंद निवासी सागर उर्फ गोगनी, बालसमंद निवासी साजन उर्फ काला, नारनौंद निवासी जगदीप उर्फ सोनू व थुराना निवासी विनोद उर्फ काना शामिल हैं। थाना शहर के क्षेत्र के सोनू कमांडो गिरोह में सरगना सहित शामिल आरोपी इंद्रा कॉलोनी निवासी गौरव, चार कुतुब गेट निवासी कीमती व कपिल, आंबेडकर निवासी विनोद उर्फ कमांडो को गिरफ्तार किया है।
थाना सदर के क्षेत्र में दलजीत सिहाग गिरोह में शामिल आरोपी सिसाय निवासी रमन व भाटला निवासी नरेश को गिरफ्तार किया है। थाना बास क्षेत्र के हठ्ठी गिरोह में सरगना सहित शामिल आरोपी भकलाना निवासी रमेश, बास खुर्द निवासी संदीप उर्फ बच्ची, मदनहेडी निवासी रामकेश, बास बादशाहपुर निवासी गुरदीप उर्फ गब्बु व हठ्ठी को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस जिला में निरंतर गश्त, निगरानी, खुफिया तंत्र को मजबूत करने व तकनीक आधारित पुलिसिंग के चलते अपराध नियंत्रण में सुधार आया है।