फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सिर्फ उकलाना के विद्यार्थियों को मिलेगा परिवहन योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। विद्यार्थी परिवहन योजना के संदर्भ में शिक्षा विभाग बजट के अभाव में बैकफुट पर आ गया है। इस कारण अब जिले भर के विद्यार्थियों को नहीं सिर्फ उकलाना खंड के विद्यार्थियों को ही योजना का लाभ मिल सकेगा। 27 जून को शिक्षा निदेशालय के निदेशक के साथ डीईओ के साथ वीडियो काॅन्फ्रेसिंग हुई थी, जिस पर आला अधिकारी ने डीईओ को आदेश दिए थे कि वे जिला स्तर पर सभी खंडों के विद्यार्थियों की लिस्ट बनाकर भेजें, जिनके गांव से स्कूल की दूरी एक किलोमीटर या इससे अधिक दूरी पर है, जिसकी रिपोर्ट 10 जुलाई तक मुख्यालय को भेजनी थी। लेकिन बजट के अभाव में ऐसा संभव नहीं हो पाया और शेष 8 खंडों के जरूरतमंद विद्यार्थी उपरोक्त सुविधा से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन

उकलाना के सरकारी स्कूलों के 796 विद्यार्थी चयनित
शिक्षा विभाग की ओर से उकलाना ब्लॉक के 58 सरकारी स्कूलों की सूची तैयार की गई। इनमें विद्यार्थियों पर सर्वे रिपोर्ट तैयार की गई। 20 सरकारी स्कूल के 796 विद्यार्थियों को दूसरे चरण में शामिल किया गया, जिनके घर से स्कूल की दूरी एक से दो किलोमीटर या फिर इससे अधिक मिली। रिपोर्ट डीईओ को सौंप दी गई है।
यह है विद्यार्थी परिवहन योजना
योजना के अंतर्गत पहली से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को निशुल्क वाहन की सुविधा दी जाती है। खास बात है कि ऐसे विद्यार्थियों को यह सुविधा मिलती है, जिनके घर से स्कूल की दूरी एक किलोमीटर या फिर इससे अधिक है। जो स्कूल जाने में सक्षम नहीं है। ऐसे विद्यार्थियों को विद्यार्थी परिवहन योजना की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए शिक्षा विभाग रूट मैप तैयार कर वाहन हॉयर करता है।
विज्ञापन

-
उकलाना खंड के सरकारी स्कूलों की रिपोर्ट मिल चुकी है। मुख्यालय ने 10 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी थी। तय समय पर रिपोर्ट भेज दी जाएगी। जिले के बजायउकलाना खंड के विद्यार्थियों को ही विद्यार्थी परिवहन योजना का लाभ मिलेगा। - प्रदीप सिंह नरवाल, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें