फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पीने के पानी की समस्या को लेकर न्यू सुभाष नगर की महिलाओं ने लघु सचिवालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पानी की किल्लत को लेकर लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते कॉलोनी निवासी।
विज्ञापन
हांसी। शहर में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही पानी की किल्लत से परेशान न्यू सुभाष नगर क्षेत्र की महिलाओं ने लघु सचिवालय में जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि जरूरत के अनुसार बीते छह महीने से उन्हें पानी की आपूर्ति न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अगर जल्द पानी की किल्लत को दूर नहीं किया गया तो बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद जयबीर सिहाग के नेतृत्व में महिलाओं ने लघु सचिवालय में जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सुनिता, कमलेश, कौशल्या देवी, भारती व पूर्व पार्षद जयबीर सिहाग सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि उनके मोहल्ले में छह महीने से पानी की समस्या बनी हुई है। उनको एक दिन छोड़ कर पानी मिलता है जिसका भी कोई समय नहीं है। जनस्वास्थ्य विभाग कभी दिन में, कभी रात को तो कभी सुबह पानी की सप्लाई छोड़ते हैं। जिस कारण वह पानी नहीं भर सकते व उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुरुषों का ज्यादातर समय पानी का इंतजाम करने में ही गुजर रहा है। कई बार तो हालात ऐसे बन रहे हैं कि घरों के अंदर बर्तन साफ करने के लिए भी पानी नहीं बच पा रहा है। उन्होंने कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के सामने रखा है, लेकिन विभाग की तरफ से इस पर कुछ नहीं किया गया है।
कॉलोनी वासियों ने समाधान शिविर में एसडीएम मोहित महराणा से पानी की समस्या को लेकर मुलाकात की। एसडीएम मोहित महराणा ने महिलाओं को विश्वास दिलाया कि उनकी कॉलोनी में पानी की किल्लत नहीं रहने देंगे व हर घर को पर्याप्त जल मिलता रहेगा। उन्होंने दो दिनों में समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें