फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर देवी भवन के काली देवी मंदिर में एक बार में सिर्फ 15 श्रद्धालुओं की होगी एंट्री

विज्ञापन
देवी भवन मंदिर का मुख्य द्वार। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
कोरोना वायरस का असर अब मंदिरों में भी दिखने लगा है। 25 मार्च से शुरू होने वाले नवरात्र पर देवी भवन स्थित काली देवी मंदिर में मात्र 15 श्रद्धालुओं को ही एंट्री मिल पाएगी। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल की तैनाती करवाई जाएगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

देवी भवन मंदिर प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस से बचाव के लिए कई प्रबंध किए गए हैं। मंदिर में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। नवरात्र पर मंदिर में मत्था टेकने वाली जगह पर सेनिटाइजर का स्प्रे करके कपड़ा बिछाया जाएगा। साथ ही मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को मास्क लगाकर अपना बचाव करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
दो दिन पहले होगी तैयारियां शुरू
नवरात्र से दो दिन पहले मंदिर में तैयारियां शुरू हो जाएगी। मंदिर को रंगीन लड़ियों और लाइटों से सजाकर भव्य रूप दिया जाएगा, जो दूर से ही श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। वहीं, कोरोना वायरस से बचाव को लेकर मंदिर परिसर में बार-बार सफाई की जा रही है। हाथ धोने की जगह पर साबुन भी रखवाई जाएंगी।
विज्ञापन

एक ही जगह 18 देवी-देवताओं के मंदिर
शहर का सबसे पुराना देवी भवन मंदिर है। इस मंदिर की खास बात है कि यहां एक ही जगह 18 देवी-देवताओं के मंदिर बने हुए हैं। सबसे ज्यादा भीड़ देवी भवन के काली मंदिर में लगती है। वहीं, नवरात्र पर देवी भवन मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए अन्य जिलों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।
वर्जन
नवरात्र पर मंदिर में सेनिटाइजर का स्प्रे किया जाएगा। इसके अलावा काली देवी मंदिर में एक बार में सिर्फ 15 ही श्रद्धालुओं की एंट्री की जाएगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

- विपिन गोयल, सचिव, देवी भवन मंदिर कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें