फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए नियमों के साथ सुपर-100 कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शिक्षा निदेशालय ने नियमों में बदलाव कर इस बार नीट और आईआईटी परीक्षा के तैयारी के लिए सुपर-100 कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी 10 जुलाई रात 11:59 तक निदेशालय द्वारा जारी लिंक पर पंजीकरण कर सकते हैं। इस बार सुपर-100 कार्यक्रम के प्रवेश परीक्षा में अंकों में छूट दी गई है। सरकारी स्कूल से 10वीं पास और 11वीं कक्षा में विज्ञान संकाय से जुड़ा हर विद्यार्थी सुपर-100 कार्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में हिस्सा ले सकता है। जबकि पुराने नियमानुसार सरकारी स्कूल से जुड़े विद्यार्थी के लिए पिछली कक्षा में 80 फीसदी अंक होने अनिवार्य थे।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने जिला विज्ञान विशेषज्ञ व जिला गणित विशेषज्ञ को सुपर-100 कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया है, जोकि लिंक पर जिले के हिसाब से आवेदन करने वाले विद्यार्थियों पर नजर रखेंगे। मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की त्रुटियां होती है जिला विज्ञान विशेषज्ञ और जिला गणित विशेषज्ञ जवाबदेयी होंगे।
यह है सुपर-100 कार्यक्रम
सरकार की ओर से नीट और आईआईटी परीक्षा के तैयारी के लिए सुपर-100 कार्यक्रम चलाया गया था, जिसमें प्रदेश के 100 होनहारों को नीट और आईआईटी परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाती है। हाल ही में हरियाणा में पांच सेंटर खोले गए हैं, जहां होनहारों को निशुल्क दोनों परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है, जिनमें पंचकूला में दो, रेवाड़ी में एक, करनाल में एक और हिसार में एक सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन

यह है लिंक
- डब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एचएआरएएएनएएसयूपीईआर100 डॉट कॉम/आरईजीआईएसटीआरएटीआईओएन2021
इस बार नियमों में बदलाव किया है। अब 10वीं पास सरकारी स्कूल से और 11वीं कक्षा में विद्यार्थी के पास विज्ञान संकाय का होना अनिवार्य है। वे ही इस सुविधा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
- जगदीश जाखड़, जिला गणित विशेषज्ञ, हिसार
सुपर-100 कार्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभ पहुंचेगा। इस बार कोरोना काल में मुख्यालय ने नियमों में बदलाव किया है। जिला गणित विशेषज्ञ और जिला विज्ञान विशेषज्ञ को नियमों की पालना करवाने के सख्त आदेश भी दे दिए गए है। - कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें