फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी के तीन मामलों में लाखों का चूना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कभी साइबर ठगी तो कभी अन्य तरीके से धोखाधड़ी कर शातिर ठग लोगों को चपत लगा रहे हैं। जिला पुलिस पीड़ित लोगों की शिकायत पर केस दर्ज कर मामलों की जांच कर कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वीरवार को भी जिले के अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी के तीन मामले सामने आए।
विज्ञापन

केस-1
कृषि विभाग में फील्डमैन सतीश कुमार ने बुधवार को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका नागौरी गेट के पास एक बैंक में खाता है। उनके खाते से 27 अक्तूबर और पांच नवंबर को राशि निकाल ली गई। आरोपी ने 27 अक्तूबर को पहले 10 हजार रुपये, इसके बाद दो बार 8-8 हजार रुपये, फिर तीन बार 10-10 हजार रुपये और एक बार दो हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद पांच नवंबर को एक बार फिर छह हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने बताया कि इस तरह आरोपी ने उनके खाते से कुल 64 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में शहर थाना पुलिस ने पीड़ित सतीश कुमार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 और 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस-2
हिसार कैंट निवासी नेमी सिंह ने मिलगेट थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बैंक खाता अनाज मंडी रोड पर स्थित एक बैंक में है। 31 अक्तूबर को उसके बैंक खाते से दो बार 10-10 हजार की राशि निकाल ली गई। इसके बाद एक नवंबर को फिर 10-10 हजार रुपये निकाले गए। शातिर ने उसके खाते से कुल 40 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में मिलगेट थाना पुलिस ने पीड़ित नेमी सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 व 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केस-3
भगत सिंह चौक पर दुकान करने वाले राजेश कुमार ने मिलगेट थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी फर्म मसालों में डील करती है। इसी के तहत उनकी डीलिंग मैसूर में यूनिवर्सल एक्सपोर्ट के साथ हुई, जिसमें उन्होंने इलायची का आयात करने को कहा। इस पर कंपनी ने उन्हें एक बिल और जरूरी कागजात दिए। इसकी एवज में उन्होंने दो लाख रुपये यूनिवर्सल एक्सपोर्ट कंपनी के खाते में जमा करवा दिए। उसके बाद से कंपनी के फोन नंबर पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। मामले में शहर मिलगेट पुलिस ने पीड़ित सतीश कुमार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें