फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आवाज में म्यूजिक बजाने से रोका तो हत्या

Thu, 19 Dec 2013 07:33 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बड़ागुढ़ा क्षेत्र के  गांव वीरुवालागुढ़ा में तेज आवाज में ट्रैक्टर पर म्यूजिक बजाने से रोकने पर बुधवार रात पांच लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। आरोपियों ने उसकी पत्नी को भी घायल कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन



घायल सोना देवी पत्नी काकलू राम ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि बलवीर सिंह उनकी ढाणी के पास एक व्यक्ति की जमीन लेकर काश्त करता है। वह अपने ट्रैक्टर पर अक्सर तेज आवाज में अश्लील गाने बजाता था। उसके पति काकलू राम पुत्र बुध राम ने उसे कई बार इसके लिए मना किया था। इस मामले को लेकर कुछ समय पहले गांव में पंचायत भी हुई थी, पर बलवीर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

बुधवार रात करीब सात बजे बलवीर सिंह ट्रैक्टर पर खेत से आया था। अपने खेत में मौजूद काकलू ने उसे तेज आवाज में स्पीकर बजाने से मना किया तो बलवीर सिंह ने अपना ट्रैक्टर काकलू के पीछे उसके खेत में घुसा दिया और उससे हाथापाई करने लगा। जब उसे पता चला तो उसने और उसके रिश्तेदार ओढ़ां निवासी शंकर राम ने मौके पर पहुंचकर काकलूराम को छुड़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


शंकर ने बताया कि इस दौरान बलवीर के चार अन्य साथी बाइक पर आए। सभी के पास भाले और गंडासे थे। आरोपियों ने आते ही काकलू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए और साथ ही उस पर भी हमला कर दिया। इस हमले में काक लू की मौके पर ही मौत हो गई। घायल सोना देवी को परिजनों ने सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बड़ागुढ़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा ने भी घटनास्थल का दौरा कर जानकारी ली।

थाना प्रभारी अरुण बिश्नोई ने बताया कि हत्या तेज आवाज में म्यूजिक बजाने से रोकने पर हुई। पुलिस ने मृतक की पत्नी सोना देवी के बयान पर शंभू पुत्र बलवीर, बलवान पुत्र नत्थू राम, बलवीर पुत्र अमर सिंह और दो अन्य लोगों के खिलाफ धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें