हरियाणा के जींद में हिसार चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुंदरपुरा चौक के समीप बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। भीखेवाला गांव का 28 वर्षीय वीरेंद्र सोमवार देर रात बाइक पर नरवाना से अपने गांव भीखेवाला जा रहा था।
जब वह सुंदरपुरा चौक के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।