फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने जलाए बिल

Tue, 24 Dec 2013 09:38 PM IST
भिवानी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के भिवानी में बिजली बोर्ड की ओर से की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ उपभोक्ताओं ने बिजली बिलों की आहुति दी। उपभोक्ताओं ने निगम को चेताया कि अवैध वसूली न रोकी गई तो जनआंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को मोर्चा के कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया। इस दौरान आयोजित हवन में शामिल सैकड़ों उपभोक्ताओं ने अपने बिजली के बिलों की आहुति दे दी।

शांति सेना प्रमुख संपूर्ण सिंह, किसान सभा के जिला अध्यक्ष मा. शेर सिंह, सर्वजातीय एकता मंत्र के अध्यक्ष शशी भूषण शर्मा, छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष सूर्य प्रताप तंवर, अनिल पिंकी, रवि, कुलदीप सिंह, जन अधिकार कर्तव्य समिति के अध्यक्ष बीर सिंह, बिशंबर अरोड़ा ने कहा कि बिजली बिलों के नाम पर लोगों की जेबें काटी जा रही हैं।

संड्री चार्ज, फ्यूल सरचार्ज और बिजली की दरें बढ़ाकर लोगों को लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो वर्ष के दौरान बिजली की दरें लगभग दो गुना हो चुकी है जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं के मीटर दो वर्षों में छह बार बदले गए हैं। अब एक बार फिर समूचे प्रदेश में मीटर बदलो अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निगम के उच्च अधिकारी स्वयं निगम को करोड़ों का चूना लगाकर इसकी वसूली आम जनता से करना चाहते हैं।

नए मीटर 30 से 40 फीसदी तेज चलते हैं। मीटर रीडिंग के लिए निर्धारित स्लैब प्रणाली भी इस प्रकार से बनाई गई है कि उपभोक्ता से ज्यादा से ज्यादा वसूली की जा सके।

युवा नेताओं ने कहा कि यही स्थिति विकास शुल्क की है। पहले तो अधिकारियों से सांठगांठ करके विभिन्न नेताओं ने पूरे शहर के चारों ओर कालोनियां काट दी जिनमें गरीब आदमियों ने प्लाट खरीदे हैं।
विज्ञापन


अब सरकार इन कालोनियों को अवैध बताकर वैध करने के नाम पर अनापशनाप विकास शुल्क वसूलना चाहती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें