फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल रिचार्ज करवाने गया था, गाड़ी से एक लाख चोरी

Sat, 14 Dec 2013 07:13 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना बस अड्डे पर मोबाइल रिचार्ज करवाने गए व्यक्ति की गाड़ी से अज्ञात लोगों ने एक लाख रुपये की नगदी निकाल ली। शहर थाना पुलिस ने गाड़ी मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



काठमंडी निवासी अजय कुमार ने कैथल रोड पर आरा यूनिट लगाई हुई है। बुधवार शाम को अजय कुमार आरा यूनिट से एक लाख रुपये की नगदी लेकर कार में काठमंडी से वापस लौट रहा था। पुराना बस अड्डा के पास कार को सड़क पर खड़ा कर मोबाइल रिचार्ज करवाने लगा।

जब उसने वापस लौट कर डैश बोर्ड की जांच की तो उसमें से एक लाख रुपये की नगदी गायब थी। आसपास तलाशने और पूछताछ करने पर कोई सुराग नहीं लगा। अजय ने बताया कि रिचार्ज करवाने में उसे कुछ ही पल लगे। जब वह गाड़ी में पहुंचा तो उसमें जूतों के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते उसको संदेह हुआ और उसने नगदी को संभाला। लेकिन नगदी गायब थी। पुलिस ने अजय की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें