फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलर की दुकान से लूटे एक लाख रुपये, दुकानदार को मारी गोली

विज्ञापन
बरवाला थाने में लूट की घटना के बाद शिकायत दर्ज कराते दुकानदार। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
बरवाला। शहर की कक्कड़ मार्केट स्थित योगेश ज्वेलर्स की दुकान से बाइक सवार तीन बदमाश पिस्तौल के बल पर एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली भी मार दी। वहीं, वारदात के समय भागते हुए एक बदमाश का संतुलन बिगड़ गया तो लोगों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद सूचना मिलने पर डीएसपी रोहताश सिहाग, थाना प्रभारी राजकुमार मौके पर पहुंचे और घायल दुकानदार विकास को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव सरसाना निवासी ज्वेलर शमशेर सोनी अपनी योगेश ज्वेलर्स के नाम से कक्कड़ मार्केट स्थित अपनी दुकान को लॉक कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान बाइक पर तीन युवक आए। दो युवक पिस्तौल हाथ में लिए दुकान में घुस गए और कहने लगे कि सामान बाहर निकाल जल्दी। डरे-सहमे शमशेर ने एक लाख रुपये से भरा थैला बदमाशों को दे दिया। इसके बाद शमशेर ने शोर मचा दिया। आसपास के दुकानदार बदमाशों के पीछे दौड़ पड़े। इस दौरान एक बदमाश ने गोली चला दी जो संत कबीर जनरल स्टोर के संचालक विकास को लगी। इस दौरान एक बदमाश संतुलन बिगड़ने से बाइक से गिर गया। दुकानदारों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें