फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बालसमंद के पास सोमवार रात को ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजस्थान के भिरानी गांव के रहने वाले नंदराम की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दिए गए बयान में भिरानी के प्रवीण ने बताया कि वह प्राइवेट कार चलाता है। रात करीब 9.30 बजे अपनी कार लेने के लिए बालसमंद गांव में नहर के पास गया था। इसी दौरान हिसार की तरफ से एक चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर आ रहा था। चालक ने बिना इंडीकेटर दिए ब्रेक लगाकर नहर की बाईं पटरी की तरफ अचानक कट मार दिया। चालक के अचानक लापरवाही से कट मारने की वजह व एकदम ब्रेक लेने के कारण बाइक सवार एक व्यक्ति ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराया और घायल हो गया। व्यक्ति मेरे गांव का नंदराम था। उसे जख्मी हालत में उठाया और हमारे गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र के साथ उसे कार में बैठा कर नागरिक अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने चैकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें