फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव फ्रांसी के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे रिट्ज कार और स्विफ्ट कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जींद के गांव नगुरा निवासी 38 वर्षीय दिनेश शर्मा, फतेहाबाद के गांव गोरखपुर निवासी 48 वर्षीय नरेश शर्मा, हाल बरवाला व जींद के गांव घसों निवासी सुखवीर शर्मा अपनी रिट्ज कार में बरवाला से आदमपुर के रास्ते बालसमंद की तरफ जा रहे थे। उस दौरान सामने से आ रही स्विफ्ट कार से इनकी कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। स्विफ्ट कार में कैथल के गांव दुलानी निवासी 31 वर्षीय प्रवीण व उसके परिवार के चार अन्य सदस्य सवार थे। सभी घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया, जहां उपचार के दौरान दिनेश शर्मा की मौत हो गई। वहीं सुखवीर शर्मा को गंभीर चोट आने पर उसे जिंदल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्रोहा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें