फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी से भिड़ीं बाइक, बेटे की मौत, मां घायल

Sat, 03 Aug 2019 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

तलवंडी राणा के समीप गाय को बचाने के चक्कर में बाइक और गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के कारण बाइक सवार गंगवा गांव निवासी मां-बेटा घायल हो गए। मौके पर पहुंचे रोडवेज बस चालक ने सूरजभान और उसकी मां मेवा देवी को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां इलाज के दौरान सूरजभान ने वीरवार देर रात दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


चिकित्सकों द्वारा सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि सूरजभान फोटो स्टूडियो के साथ खेतीबाड़ी भी करता था। उसकी शादी फतेहाबाद के सांचला गांव निवासी निर्मला के साथ नौ साल पहले हुई थी। उसके दो लड़के हैं। वीरवार सुबह सूरजभान अपनी मां के साथ बाइक पर अपनी ससुराल गया था।
विज्ञापन


वहां से आते समय रास्तेे में तलवंडी राणा गांव के समीप सूरजभान की बाइक के आगे अचानक गाय आ गई। हादसे में सूरजभान व उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान सूरजभान ने दम तोड़ दिया। उसकी मां मेवा देवी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें