सात साल पहले जैवलिन थ्रो में बाल खिलाड़ी के तौर पर राष्ट्रपति अवॉर्ड से नवाजे जा चुके बुआना लाखु के नवदीप मलिक ने स्विटजरलैंड के नोटविल में चल रही वर्ल्ड पैरा चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रो के अंडर-20 में साउथ अफ्रीका व कनाडा को मात देते हुए 35.42 मीटर थ्रो कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। अपने लाडले की उपलब्धि की सूचना फोन पर मिलने पर पिता दलबीर मलिक ने खुशी जताई है। नवदीप मलिक दिल्ली के वैंकेटश्वर कॉलेज दिल्ली के छात्र है।
राष्ट्रपति अवॉर्डी नवदीप मलिक ने एक अगस्त से चार अगस्त तक स्विटजरलैंड के नोटविल में चल रही विश्व पैरा चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रो के अंडर-20 में साउथ अफ्रीका व कनाडा को मात देते हुए 35.42 जैवलिन थ्रो कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
नवदीप मलिक के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। गांव की सामाजिक संस्था डलसा के प्रधान राजकपूर मलिक व सामाजिक कार्यकर्ता वेद वशिष्ठ ने बताया कि गांव के गौरव की बात है। गांव पहुंचने पर सामाजिक संस्था डलसा व ग्रामीणों की तरफ से लाडले के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया जाएगा।