फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में दुकान का ताला तोड़कर ढाई लाख, सातरोढ़ में डेढ़ लाख चोरी कर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
सातरोड़ के मकान से डेढ़ लाख और अनाज मंडी की दुकान से ढाई लाख रुपये चोरी
विज्ञापन

हिसार। सातरोड़ गांव के एक मकान व अनाज मंडी स्थित एक दुकान में चोरी होने की घटना सामने आई है। सातरोड़ खास निवासी मोहनलाल ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 जनवरी को वह अपने परिवार के साथ अपने जानकार के घर काज में शामिल होने गए थे। 12 जनवरी को जब हमें पेटी से रुपये निकालने लगे तो हमें पता चला पेटी का ताला टूटा मिला। घर से 1 लाख 50 हजार रुपये, 6 जोड़ी पायजेब, 2 जोड़ी चुटकी, 2 चांदी के सिक्के गायब मिले।
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर 15 निवासी रमेश जिंदल ने अनाज मंडी चौकी पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। रमेश जिंदल ने बताया कि उनकी अनाज मंडी में फर्म है। बुधवार को जब उनके स्टाफ सदस्य बल्ली ऑफिस खोलने के लिए आया तो देखा कि बाहर काताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रमेश ने जब मौका निरीक्षण किया तो पाया कि करीब ढाई लाख रुपये चोरी मिले। रमेश की शिकायत पर अनाज मंडी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें