फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने बिल के आधार पर ही याशी कंपनी करेगी प्रॉपर्टी टैक्स के असेसमेंट बिल दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अब शहरवासियों को प्रॉपर्टी टैक्स के असेसमेंट बिल दुरुस्त करवाने के लिए याशी कंपनी को विभिन्न दस्तावेज नहीं देने होंगे। कंपनी सिर्फ पुराने बिल के आधार पर ही असेसमेंट बिल को दुरुस्त कर देगी। मंगलवार को नगर निगम आयुक्त अशोक गर्ग ने यह आदेश जारी किए।
विज्ञापन

बता दें कि याशी कंपनी की तरफ से प्रॉपर्टी टैक्स के असेसमेंट बिल दुरुस्त करने को लेकर शहरवासियों से रजिस्ट्री, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, बिजली बिल आदि दस्तावेज मांगे जा रहे थे। इन दस्तावेजों को जमा करवाने में शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को लेकर पिछले दिनों पार्षद अमित ग्रोवर के नेतृत्व में शहरवासियों ने विरोध स्वरूप नगर निगम कार्यालय में असेसमेंट नोटिस की प्रतियां भी जलाईं थी।
अभी तक 65 हजार से ज्यादा नोटिस बंटे
कंपनी के कर्मचारियों की मानें तो 1 अप्रैल तक शहर में 65 हजार 165 नोटिस बांटे जा चुके हैं। अभी तक 5723 लोगों ने आपत्तियां दर्ज करवाई हैं, जिनमें से 5579 आपत्तियां ठीक की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

एनडीसी व प्रॉपर्टी टैक्स की साइट बंद, लोग परेशान
उधर नगर निगम दो-तीन दिन से एनडीसी व प्रॉपर्टी टैक्स की साइट बंद पड़ी है। इस कारण न तो एनडीसी जारी हो रही है और न ही ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा हो पा रहा है। एनडीसी जारी न होने से रजिस्ट्रियां भी रुक गई हैं। अधिकारियों की मानें तो दोनों साइट पर अपडेशन का काम चल रहा है। काम पूरा न होने तक न तो एनडीसी जारी होगी और न ही प्रॉपर्टी टैक्स जमा हो सकेगा। बता दें कि नगर निगम में प्रतिदिन 15-20 लोग एनडीसी लेने पहुंचते हैं। एनडीसी जारी न होने के कारण से लोग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
दोनों साइट पर नए वित्त वर्ष का रिकॉर्ड अपडेशन का काम चल रहा है। इस कारण साइट काम नहीं कर रही है। जल्द ही डाटा अपडेटशन का काम पूरा हो जाएगा तो साइट भी ओपन हो जाएगी - प्रदीप हुड्डा, एएमसी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें