फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डीएसपी के आश्वासन पर परिजनों ने चौथे दिन किया राधेश्याम का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। संजय नगर निवासी राधेश्याम की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर नागरिक अस्पताल में धरनारत परिजनों ने मंगलवार दोपहर को धरना स्थगित कर दिया। धरनास्थल पर पहुंचे डीएसपी तनुज शर्मा ने कहा कि मेरी निगरानी में मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी। दोषियों खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सदर थाना पुलिस मृतक की पत्नी मोनिका से पूछताछ कर रही है। एफएसएल रिपोर्ट जल्द मंगवाने का अनुरोध किया है। परिजनों ने कहा कि मृतक राधेश्याम को न्याय दिलाओ 41 सदस्यीय संघर्ष कमेटी का गठन किया है। परिजनों ने मंगलवार शाम चौथे दिन शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में धरने पर बैठे परिजनों ने कहा कि राधेश्याम को न्याय दिलाने के लिए न्याय दिलाओ संघर्ष समिति का गठन किया है। जिसके 41 सदस्य बनाए हैं। वहीं धरने पर बैठे हवासिंह व प्रदीप भानखड़ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस की तरफ से मृतक के शरीर के अंदर मिले कैमिकल, विसरा और कपड़े जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। उनका कहना है कि दोपहर को डी.एस.पी. तनुज शर्मा धरनास्थल पर आए। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे खुद मामले की जांच करेंगे। पीडि़त परिवार को न्याय मिलेगा। उनकी तरफ से मिले आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की तो दोबारा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें