फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर लूट करने के चार आरोपी लिए प्रोडक्शन वारंट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-हिसार हाईवे पर गांव सोरखी के पास लूट के चार आरोपियों को जींद जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। सभी आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों की पहचान रोहतक जिले के गांव समैण निवासी मनोज उर्फ कालू, अनिल, रोहित व सुमित उर्फ छोटा के रूप में हुई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के आगरा जिले के नेकपुर निवासी राजीव राजस्थान में गंगानगर के ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा में आधार कार्ड बनाने के लिए अस्थायी तौर पर कार्यरत था। वह 7 जुलाई को शाम 4 बजे अपने दोस्त मथुरा के प्रारकेश पुरग निवासी राहुल व आगरा की ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी प्रकाश के साथ निकला था। रात को जब वे गांव सोरखी के पास पहुंचे तो एक गाड़ी उनकी गाड़ी के आगे और दूसरी गाड़ी पीछे अड़ा दी थी। दोनों गाड़ियां बिना नंबर प्लेट की थी। दोनों गाड़ियों से दो-दो बदमाशों ने नीचे उतरकर पिस्तौल के बल पर उनसे 20 हजार रुपये, एक सोने की चेन, दो लैपटॉप व बायोमीट्रिक मशीन, तीनों के मोबाइल फोन व उनकी गाड़ी लूटकर हांसी की तरफ फरार हो गए थे। बास पुलिस ने राजीव के बयान पर छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आईपीसी की धारा 395, 397 और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
चार बदमाशों को जींद जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। जिन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से लूट का सामान, पिस्तौल, गाड़ियों व दो आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेंद्र पाल, बास थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें