फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में हिसार की रात सबसे सर्द

विज्ञापन
In state hisar night very cold - फोटो : Hisar
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते छाए बादलों के बीच शुक्रवार को पांचवें दिन जिले में सुबह अच्छी धूप निकली। धूप निकलने के बाद मौसम खुलने की उम्मीद बनी थी, लेकिन आधे घंटे में ही सूर्यदेव फिर से बादलों में छिप गए। रात्रि तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 4.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हिसार रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को हल्की धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई और यह 15.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले वीरवार को यह 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सुबह धुंध ने किया परेशान, 10 मीटर रही दृश्यता
वातावरण में सुबह के समय मौसम में नमी बढ़ने के कारण अलसुबह से जिले में धुंध छा गई थी। हाईवे पर दृश्यता 10 मीटर तक रह गई थी, जिसके चलते वाहन चालकों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब साढ़े 10 बजे धूप निकली, जिससे लोगों को राहत मिली, लेकिन कुछ ही देर में सूर्य देव फिर से बादलों के बीच गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें