फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन पूरा होने पर नर्स स्टाफ, लैब टेक्नीशियन सहित छह को भेजा घर

विज्ञापन
क्वारंटीन पूरा कर चुके स्वास्थ्य कर्मचारियों पर फूल बरसाते हुए। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
जिला अस्पताल के नर्स स्टाफ, लैब टेक्नीशियन और दो अन्य लोगों का क्वारंटीन पूरा करने के बाद इन्हें घर भेज दिया गया है। इनमें तीन नर्स स्टाफ अश्वनी, लक्ष्मी व सुरभि, नीरज मेहता लैब टेक्नीशियन और एक महिला व उसका बेटा शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्वारंटीन का समय नियमानुसार निभाने पर इन्हें फूल भेंट कर सम्मानित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि ये सभी लोग जिले की पहली कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए थे। जिस समय महिला को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया था तो उस समय ये तीनों नर्स स्टाफ वहां पर मौजूूद रही और लैब टेक्नीशियन नीरज मेहता ने महिला का सैंपल लिया था। इसके अलावा एक महिला व उसका बेटा दोनों महिला के मकान पर किराये के मकान में रहते हैं। इससे इन सभी लोगों को क्वारंटीन किया गया है। हालांकि, जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से इन सभी को दो दिन के लिए छुट्टी दी गई है, क्योंकि इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें