फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Olympics: ग्रेट ब्रिटेन को हरा भारत सेमीफाइनल में, 19 पास रोक हरियाणा के संजय का जीत में अहम योगदान

Sun, 04 Aug 2024 08:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

भारतीय टीम पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। डाबड़ा गांव में जश्न का माहौल है। पिता बोले- बेटा  गोल्ड लाएगा। 
विज्ञापन
डाबड़ा में संजय का मैच देखते परिवार के सदस्य व कोच राजेंद्र सिहाग। जीत पर खुशी मनाते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक में रविवार को भारतीय हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारतीय टीम में शामिल हरियाणा के हिसार के गांव डाबड़ा के संजय कालीरावणा ने पूरे मैच में प्रतिद्वंद्वी टीम के 19 पास रोके और दो गोल को विफल किया। इस तरह भारतीय टीम की जीत में संजय की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन


भारत की जीत पर संजय के परिवार के सदस्यों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। वहीं, संजय के पिता नेकीराम ने कहा कि टीम ने जीत के लिए जी जान लगा दी। मेरा बेटा गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करेगा। 
विज्ञापन

मैच शुरू होने से पहले परिजनों ने पूजा कर जीत की कामना की। टीम की जीत के बाद फोन पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। भारत की ओर से एक गोल होने के साथ ही संजय के परिवार के सदस्यों ने तालियां बजाईं। पिता ने मैच देखते हुए बार-बार चक दे इंडिया कहा।

कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि संजय ने मैच में तीसरे व चौथे क्वार्टर में ब्रिटेन को एक भी गोल नहीं करने दिया। संजय व अन्य खिलाड़ियों की बदौलत टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल रोके तो पहले क्वार्टर में विपक्षी टीम एक भी गोल नहीं कर पाई।

काफी समय तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेली टीम
कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि दूसरे क्वार्टर में भारत के खिलाड़ी अमित रोहिदास को रेड कार्ड दे दिया गया। इस पर टीम में 10 खिलाड़ी ही खेले। बड़ी बात है कि उसके बाद भी टीम ने जीत हासिल की है। अमित को रेड कार्ड मिलते ही भारतीय टीम ने 13वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनाल्टी कार्नर से गोल कर दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर में ब्रिटेन ने 41वें मिनट में गोल कर मैच बराबरी पर ला दिया। बाद में पेनल्टी शूटआउट से टीम को जीत मिली।

मुझे बेटे पर गर्व है। खुशी की बात है कि आज टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बेटे ने ग्रामीणों से गोल्ड मेडल जीतने का वादा किया है। संजय अपनी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। - कौशल्या देवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें