हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में नवंबर में होने वाले प्रबोधिनी युवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर ओबीसी छात्र संगठन ने वित्तीय अनियमितताओं की आशंका जताई है।
संगठन के अध्यक्ष सतपाल वर्मा ने कुलपति प्रो. विजय कुमार और डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. योगेश चाबा से मिलकर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में तीन स्थायी मंच होने के बावजूद हर साल अस्थायी मंच पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। संगठन ने स्थायी मंचों के विस्तार और सौंदर्यीकरण, योग्य निदेशकों की नियुक्ति तथा सांस्कृतिक विभाग के लिए नए वाद्य यंत्र और स्पीकर खरीदने की मांग की।