सोमवार को नूंह में दो गुटों के बीच हुए टकराव व हिंसक झड़प के बाद बजरंग दल के सदस्यों ने तिकोना पार्क के पास प्रदर्शन किया। विधायक विनोद भयाना ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों की बात गृहमंत्री अनिल विज से करवाई थी। हालात को देखते हुए ऐतिहासिक चार कुतुब दरगाह के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई थी।
बाद में पुलिस बल को हटा लिया गया विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष राजेश भड़ाना, बजरंग दल के जिला संयोजक मोनू मालवाल, सतबीर वर्मा, शमशेर रामपुरा, अमन, जोनी, गुरजीत, ढोलू गुर्जर, सुनील टूटी, अश्वनी भाटिया, राजेश सैनी, विनोद खत्री, रजत शर्मा, शंकर सैनी, विक्रम वर्मा, सोनू वर्मा, सोनू सैनी सहित अन्य उपस्थित थे
ऐसे संवेदनशील समय में शरारती तत्व सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाते हैं। सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर निगरानी की जा रही है। अफवाह फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी। ऐसे लोगों पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। किसी भी प्रकार के अफवाह पर विश्वास न करें। अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति का नाम तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचनादाता का नाम व पहचान गुप्त रखा जाएगा। जिस ग्रुप में अफवाह मिली उस व्हाट्स एप ग्रुप चलाने वाले एडमिन भी जिम्मेदार माने जाएंगे। -मकसूद अहमद, एसपी, हांसी
पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस की टीम शहर में लगातार गश्त कर रही हैं। हिसार से कुछ लोग इस यात्रा में शामिल होने गए थे। नागरिक किसी तरह का भय का वातावरण न बनाएं। सोशल मीडिया पर कोई गलत सूचना शेयर न करें। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। हिसार की बस जलाए जाने की हमारे पास कोई सूचना नहीं है। -गंगाराम पूनिया, एसपी, हिसार