फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh riots: हिसार पहुंचे 70 श्रद्धालु; युवक योगेश के पैर में चोट, गोली का छर्रा लगने का दावा

Tue, 01 Aug 2023 01:52 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

सोमवार को नूंह में दो गुटों के बीच हुए टकराव व हिंसक झड़प के बाद बजरंग दल के सदस्यों ने तिकोना पार्क के पास प्रदर्शन किया। विधायक विनोद भयाना ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों की बात गृहमंत्री अनिल विज से करवाई थी। हालात को देखते हुए ऐतिहासिक चार कुतुब दरगाह के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई थी।
विज्ञापन
नूंह से लौटा दल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह में हुई हिंसा-आगजनी में फंसे श्रद्धालु हिसार लौट आए हैं। मंगलवार तड़के 3 बजे रोडवेज की दो बसों में यह श्रद्धालु वापस हिसार पहुंचे। इन सभी को पारिजात चौक स्थित संघ कार्यालय के बाहर उतारा गया। यहां से सभी श्रद्धालु अपने अपने घरों के लिए रवाना हुए। पुलिस बल को अलर्ट रखा गया है। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


ब्रजमंडल की यात्रा के लिए सोमवार को रवाना हुई थी
हिसार जिले से तीन बस ब्रजमंडल की यात्रा के लिए सोमवार को रवाना हुई थी। बजरंग दल हरियाणा के तत्वाधान में हिसार के प्रखंड सिवानी से विहिप के कार्यकर्ता इस धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुए। धर्म प्रसार प्रमुख संजीव चौहान ,विहिप के सिवानी प्रखंड अध्यक्ष प्रेम किंगर, मास्टर सुभाष, बजरंग दल के जिला सह संयोजक प्रवीन कालवास व सूर्यमणि यात्रा की अगुवाई में यात्रा रवाना हुई थी। दूसरी बस बरवाला से रवाना हुई थी।

भाजपा के जिला सचिव रणधीर सिंह धीरू ने विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को झंडी दिखाकर रवाना किया था। तीसरी बस हिसार की एमसी कालोनी स्थित भारत माता मंदिर से रवाना हुई थी। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री रविंद्र गोयल, संदीप बंसल के नेतृत्व में बस रवाना हुई थी। हिसार जिले की दोनों बसें जला दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

ये लोग रहे मौजूद

सोमवार को नूंह में दो गुटों के बीच हुए टकराव व हिंसक झड़प के बाद बजरंग दल के सदस्यों ने तिकोना पार्क के पास प्रदर्शन किया। विधायक विनोद भयाना ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों की बात गृहमंत्री अनिल विज से करवाई थी। हालात को देखते हुए ऐतिहासिक चार कुतुब दरगाह के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई थी।

बाद में पुलिस बल को हटा लिया गया विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष राजेश भड़ाना, बजरंग दल के जिला संयोजक मोनू मालवाल, सतबीर वर्मा, शमशेर रामपुरा, अमन, जोनी, गुरजीत, ढोलू गुर्जर, सुनील टूटी, अश्वनी भाटिया, राजेश सैनी, विनोद खत्री, रजत शर्मा, शंकर सैनी, विक्रम वर्मा, सोनू वर्मा, सोनू सैनी सहित अन्य उपस्थित थे
विज्ञापन

हिसार और हांसी एसपी के अनुसार

ऐसे संवेदनशील समय में शरारती तत्व सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाते हैं। सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर निगरानी की जा रही है। अफवाह फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी। ऐसे लोगों पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। किसी भी प्रकार के अफवाह पर विश्वास न करें। अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति का नाम तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचनादाता का नाम व पहचान गुप्त रखा जाएगा। जिस ग्रुप में अफवाह मिली उस व्हाट्स एप ग्रुप चलाने वाले एडमिन भी जिम्मेदार माने जाएंगे। -मकसूद अहमद, एसपी, हांसी

पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस की टीम शहर में लगातार गश्त कर रही हैं। हिसार से कुछ लोग इस यात्रा में शामिल होने गए थे। नागरिक किसी तरह का भय का वातावरण न बनाएं। सोशल मीडिया पर कोई गलत सूचना शेयर न करें। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। हिसार की बस जलाए जाने की हमारे पास कोई सूचना नहीं है। -गंगाराम पूनिया, एसपी, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें