फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इच्छुक गर्भवती लगवा सकेंगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अब गर्भवती महिलाएं भी कोरोनारोधी वैक्सीन लगवा सकेंगी। हालांकि इसके लिए शर्त रख गई है कि गर्भवती को वैक्सीन लगवाने से पहले खुद बताना होगा कि वह टीका लगवाने के लिए तैयार है या नहीं। इस बार में पंचकूला हेडक्वार्टर से सिविल सर्जन डॉ. रत्ना भारती, गायनोकॉलोजिस्ट, डिप्टी सीएमओ डॉ. तरुण, आइएमए सहित अन्य चिकित्सकों के साथ वीसी के जरिय बैठक की।
विज्ञापन

उधर, स्वास्थ्य विभाग के पास वीरवार को कोविशील्ड वैक्सीन की 5 हजार डोज पहुंची है। इससे एक दिन में जिले में टीकाकरण अभियान शुरू नहीं किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन के अभाव में तय सीमा में ही वीरवार को जिले में बूथ बनाए हैं, जहां पर टीकाकरण होगा। पूरे जिले की बजाय शहरी क्षेत्र में ही बूथ बनाए गए हैं।
इन जगहों पर होगा टीकाकरण
विश्वास स्कूल, रेलवे अस्पताल, टीबी अस्पताल, जिला अस्पताल, गुरुद्धारा माडल टाउन, जयदेव धर्मशाला, पटेल नगर स्थित कम्यूनिटी सेंटर, यूएचसी सेक्टर 1-4
यह रखें ध्यान
चिकित्सकों के मुताबिक गर्भवती को गर्भावस्था में लगने वाला सामान्य टीका वैक्सीन के साथ ही लगवाना होगा। वरना 15 या 20 दिन के अंतराल में लगवाएं। अभी यह पूरी तय नहीं हुआ है कि किस माह तक या किस समय में गर्भवती टीका लगवा सकेंगी। इस बारे में जल्द गाइडलान जारी होने वाली है। इसलिए गर्भवती चिकित्सक से राय लेकर ही वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन

योजना बना रहा विभाग
विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व योजना एवं अन्य अभियान के तहत गर्भवती को टीकाकरण किया जा सकता है। साथ ही सामान्य टीकाकरण किया जा सकेगा और भीड़ से बचाव करते हुए गर्भवती की परेशानी कम होगी। इनके लिए अलग बूथ बनाने की योजना भी विभाग कर रहा है।
अब गर्भवती महिलाएं भी कोरोनारोधी टीका लगवा सकेंगी। फिलहाल गाइडलाइन का इंतजार है। वहीं, कोविशील्ड वैक्सीन की पांच हजार डोज मिली हैं, उसी के मुताबिक बूथ बनाए जा रहे हैं। - डॉ. रत्ना भारती, सिविल सर्जन, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें