फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सरकारी स्कूलों में अब 7 विषयों के शिक्षकों का नहीं रहेगी कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के सरकारी स्कूलों में अब सात विषयों के शिक्षकों की कमी नहीं खलेगी। इन विषयों में जिले को 51 नए शिक्षक मिले हैं। इन्हें स्टेशन अलॉट किए गए हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से सूची जारी कर दी गई है। इन विषयाें में होम साइंस-पंजाबी-राजनीति विज्ञान-इतिहास-भूगोलशास्त्र, फाइन आर्ट्स व कॉमर्स विषय शामिल हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लंबे समय से सरकारी स्कूलों में उक्त विषय के शिक्षकों की कमी थी, जिस कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही थी। खासकर 9वीं से 12वीं कक्षा के 176 स्कूलों में उपरोक्त विषयों की पढ़ाई प्रभावित थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नए शैक्षणिक सत्र से शिक्षा निदेशालय ने तेजी से उन विषयों में भर्ती की लिस्ट जारी करनी शुरू कर दी है, जिसमें पहले से ही शिक्षकों का टोटा था।

इन विषयों में इतने शिक्षक मिले







- विषय - शिक्षकों की संख्या



- होम साइंस - 7



- राजनीति विज्ञान - 6

- इतिहास - 5



- भूगोलशास्त्र - 15

- वाणिज्य - 18

-

जिले को नए 51 टीचर मिले हैं, जिनमें होम साइंस-पंजाबी-राजनीति विज्ञान-इतिहास-भूगोलशास्त्र, फाइन आर्ट्स व कॉमर्स विषय के टीचर शामिल हैं। सभी को स्टेशन अलॉट भी कर दिए गए हैं। मेडिकल प्रक्रियाएं चल रही हैं। चयनित स्टेशनों पर जिम्मेदारियां अब नए शिक्षाकों को संभालनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- विजेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, हिसार प्रथम ब्लॉक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें