फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अब नई मंडी में रेहड़ी पर सब्जी और फल बेचने वालों को शेड के नीचे मिलेगी जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नई सब्जी मंडी में व्यवस्था बनाने के लिए मार्केट कमेटी की ओर से बदलाव किया गया है। अब मंडी में रेहड़ी पर सब्जी और फल बेचने वालों को भी शेड नंबर-1 के नीचे जगह दी जाएगी। इसके लिए फड़ अलॉट की जाएगी, ताकि मंडी में सभी को बैठने के लिए जगह मिल सके। उसके बाद कोई भी मंडी में रेहड़ी पर सब्जी या फ्रूट बेचता मिला तो उसका चालान काटा जाएगा। शेड नंबर-1 के नीचे फड़ लगाने वालों से किराया भी लिया जाएगा।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी के असिस्टेंट सेक्रेटरी भरत शर्मा ने बताया कि मंडी में निरीक्षण किया गया था। रेहड़ी लगाने वालों को चेताया जा चुका है कि वह मंडी में कोई भी रेहड़ी पर फल या सब्जी नहीं बेचेगा। जल्द ही उन्हें फड़ अलॉट की जाएगी।

असिस्टेंट सेक्रेटरी भरत सिंह की मानें तो शेड नंबर-1 खाली पड़ा है। इसमें 200 से ज्यादा फड़ लगाने की व्यवस्था है। ऐसे में अब रेहड़ी पर फल और सब्जी विक्रेता को भी जगह देने का फैसला लिया है। हालांकि अभी शेड के नीचे रेहड़ियां खड़ी की जा रही हैं। मार्केट कमेटी की ओर से जल्द ही फड़ अलॉट की जाएगी।
विज्ञापन


शेड नंबर-1 को किया जाएगा मोडिफाई

मार्केट कमेटी के अधिकारियों के मुताबिक शेड नंबर-1 को मोडिफाई किया जाएगा ताकि रेहड़ी पर सब्जी और फल बेचने वाले को जगह मिल सके। सिस्टम लागू होने के बाद ग्राहकों को भी परेशानी नहीं होगी। जल्द ही अब फड़ अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मंडी में 100 से ज्यादा लगती हैं रेहड़ियां

नई सब्जी मंडी में 100 से ज्यादा रेहड़ियां लगती हैं। गेट नंबर-1 से रेहड़ियां लगनी शुरू हो जाती हैं और मंडी तक रेहड़ियां ही रेहड़िया दिखाई देती है। मगर अब यहां से रेहड़ियां हटवाकर विक्रेताओं को शेड के नीचे बैठने के लिए जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें