फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 792 ग्राम अफीम के साथ स्कॉर्पियो सवार गिरफ्तार, दूसरा आरोपी भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार पुलिस की एबीवीटी टीम ने उकलाना-बिठमड़ा रोड पर नाकाबंदी कर स्कॉर्पियो सवार चमारखेड़ा निवासी सोनू कुमार को काबू कर उसके कब्जे से 792 ग्राम अफीम बरामद की है। वहीं दूसरा आरोपी बैजलपुर निवासी मेवा सिंह माैके से भाग गया।
विज्ञापन

टीम प्रभारी उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली कि स्कॉर्पियो कार में दो व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर जा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाकाबंदी की। कुछ समय बाद उकलाना मंडी की ओर से आती एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकवाया गया। पुलिस को देखकर गाड़ी का ड्राइवर मौके पर काबू कर लिया गया, जबकि साथ बैठा दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में फरार हो गया।
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान चमारखेड़ा निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। फरार व्यक्ति की पहचान फतेहाबाद के बैजलपुर निवासी मेवा सिंह के रूप में हुई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर गाड़ी से पॉलिथीन बैग में 792 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम और गाड़ी को कब्जा पुलिस में लेकर सोनू कुमार और मेवा सिंह के खिलाफ थाना उकलाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें