फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नागरिक अस्पताल में गैर हाजिर मिले 35 चिकित्सकों को नोटिस

Wed, 24 Jun 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला नागरिक अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए 35 चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। चिकित्सकों से दो दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मामला स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक तक पहुंचने के बाद कार्रवाई तेज हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ओपीडी में चिकित्सकों के देरी से पहुंचने की शिकायतों के बाद 9 जून को सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत और डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने सुबह 8 बजे जिला नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान 35 चिकित्सक अपने निर्धारित स्थान पर उपस्थित नहीं मिले। उनकी उपस्थिति की जांच के बाद रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई।
सूत्रों के अनुसार महानिदेशक द्वारा कार्रवाई रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद नोटिस जारी किए गए। प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) की ओर से संबंधित चिकित्सकों को नोटिस भेजकर दो दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक 12 चिकित्सक अपना जवाब सौंप चुके हैं।
विज्ञापन

55 में से 35 चिकित्सक मिले अनुपस्थित
जिला नागरिक अस्पताल में कुल 55 चिकित्सक कार्यरत हैं। ओपीडी में तैनात चिकित्सकों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है, जबकि गैर-चिकित्सीय कार्यों में लगे चिकित्सकों का कार्यालय समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए सभी चिकित्सक ओपीडी ड्यूटी पर तैनात थे।
इन चिकित्सकों को जारी किए गए नोटिस
डॉ. सुनील भाटी, डॉ. मोहित ढांडा, डॉ. अभिषेक, डॉ. दिव्या मोहन, डॉ. विमल जैन, डॉ. विजय कुमार, डॉ. पूनम दहिया, डॉ. उत्कर्षा, डॉ. अजय कुमार, डॉ. अजय चुघ, डॉ. अंजू आर्य, डॉ. किरण सौलंकी, डॉ. नेहा काठपाल, डॉ. प्रीति रहेजा, डॉ. कीर्ति लोहान, डॉ. सुरेश कौशिक, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. प्रिया गुप्ता, डॉ. कोमल, डॉ. दीक्षा, डॉ. निशा, डॉ. नीलेश, डॉ. दिवेश, डॉ. दीपांशु शर्मा, डॉ. संचित, डॉ. विक्रम पंघाल, डॉ. बंसीलाल, डॉ. दयानंद बागड़ी, डॉ. अरुणा गोयल, डॉ. भूमिका, डॉ. सोनिया, डॉ. पुलकित, डॉ. रीतु और डॉ. सुनील कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें