फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 35.280 किलो गांजा बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Wed, 24 Jun 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। सीआईए नारनौंद पुलिस टीम ने 35.280 किलो गांजा बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। जांच के आधार पर सीआईए नारनौंद की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सीआईए ने गांव कुंभा निवासी धर्मबीर को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर 9 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क, अन्य सहयोगियों व इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। जांच में सामने आया कि आरोपी गांजा खेप की सप्लाई से जुड़ा हुआ था व नशीले पदार्थों की तस्करी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था।
मामले की जानकारी देते हुए उप निरीक्षक धर्मबीर ने बताया कि थाना सदर हांसी में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में सन 2025 में एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा 35 किलो 280 ग्राम गांजा व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। मामले की आगामी जांच के दौरान गांजा सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए मुख्य सप्लायर की पहचान की गई। जो आरोपी धर्मवीर एक वर्ष से फरार चल रहा था l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें