फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: श्रीराम ट्रेडिंग कंपनी पर यूरिया स्टॉक में गड़बड़ी, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। हिसार के मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने रविवार शाम खेड़ी चौपटा व राखी शाहपुर में खाद की कालाबाजारी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तीन दुकानों पर छापा मारा। इस दाैरान श्रीराम ट्रेडिंग कंपनी की दुकान पर यूरिया के स्टाॅक में गड़बड़ी पाई गई, जिस पर टीम ने नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर सुनैना के नेतृत्व में टीम सबसे पहले बरवाला रोड स्थित श्योराण ट्रेडिंग कंपनी की दुकान पर पहुंची। जांच के दौरान डीएपी व यूरिया खाद का कोई स्टॉक नहीं मिला और दुकान का लाइसेंस व स्टॉक रजिस्टर सही पाया गया। इसके बाद टीम ने श्रीराम ट्रेडिंग कंपनी, खेड़ी चौपटा की जांच की। यहां 250 बैग डीएपी खाद का स्टॉक पीओएस मशीन से मेल खाता मिला, लेकिन यूरिया के 1175 बैग मौके पर पाए गए जबकि पीओएस रिकॉर्ड में 1651 बैग दर्ज थे। इस अंतर के लिए कृषि निरीक्षक डॉ. प्रियंका ने दुकान मालिक भैणी अमीरपुर निवासी रणबीर को नोटिस जारी किया है।
वहीं, राखी शाहपुर के श्रीराम खाद भंडार पर दुकान के मालिक रामबीर जांगड़ा मौके पर मिले। जांच में खाद का रिकॉर्ड सही मिला। टीम की कार्रवाई रात करीब साढ़े आठ बजे तक चली। सब इंस्पेक्टर सुनैना ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि स्टॉक में पारदर्शिता जरूरी है और खाद की कालाबाजारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। टीम में एएसआई सुरेंद्र सिंह, चालक विजय, कृषि विभाग से अरुण कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें