फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सर्दी की आड़ में सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं, ऑटो में काले पर्दों पर पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सर्दी से बचने के लिए ऑटो में काले पर्दे लगाने वाले चालकों पर अब पुलिस की नजर रहेगी। यात्री अंदर बैठे हों और बाहर से दिखाई न दें, ऐसी व्यवस्था नहीं चलेगी। पुलिस प्रशासन ने यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑटो में काले पर्दे, गहरे रंग की पन्नी और अपारदर्शी तिरपाल लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

वीरवार को पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ठंड से बचाव के लिए केवल पारदर्शी प्लास्टिक के पर्दे लगाने की अनुमति होगी। पुलिस प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑटो में ऐसे पर्दे नहीं लगाए जा सकेंगे, जिनसे बाहर से अंदर का दृश्य दिखाई न दे। पारदर्शी पर्दों से वाहन के अंदर बैठे यात्रियों को स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा।
चेकिंग के दौरान किसी ऑटो में काला या अपारदर्शी पर्दा मिला तो चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। उसका चालान करने के साथ वाहन भी जब्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

धुंध से पहले पशुओं के गले में रिफ्लेक्टिव बेल्ट : आगामी धुंध के मौसम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बेसहारा पशुओं को रिफ्लेक्टिव बेल्ट पहनाने का अभियान शुरू किया है। सड़क पर घूमने वाले पशुओं के गले में ये बेल्ट लगाई जा रही हैं।
रात में वाहन की लाइट पड़ने पर बेल्ट दूर से चमकेगी। इससे चालकों को सड़क पर मौजूद पशु दिखाई दे सकेंगे और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। इसके अलावा वाहनों पर भी रिफ्लेक्टिव टेप लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें