फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हत्या मामले में मृतक के परिजनों का नहीं लगा कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के गांव सातरोड खास के एक खेत में बने कमरे में रविवार रात को तेज धारदार हथियारों से वार कर 42 वर्षीय राजबीर बिहारी के शव का मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया। अभी तक मृतक के परिवार वालों का कोई सुराग नहीं लगा है। ऐसे में शव को शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस को मृतक के नाम के सिवाय अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया कि वह कहां का रहने वाला था।
विज्ञापन

यह था मामला
गांव सातरोड खास के एक खेत में बने कमरे में राजबीर बिहारी की रविवार देर रात तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। हत्या किसने की यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस को दिए गए बयान में सातरोड खास के रहने वाले कुलदीप सिंह ने बताया कि सैनिक छावनी एरिया में आठ एकड़ जमीन है। खेत में टमाटर और घीया की सब्जी लगा रखी है। कुछ समय से राजबीर बिहारी आधे हिस्से पर खेती संभालता था। रात करीब 11.15 बजे राजबीर ने फोन कर बताया था कि उसने पिकअप में 21 कैरेट टमाटर की लोड कर दी हैं। सोमवार को सुबह किसी ने फोन कर बताया कि खेत में बने कमरे में राजबीर का शव लहूलुहान हालत में पड़ा है। किसी ने राजबीर की हत्या कर शव पर रिजाई का कवर ढक दिया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें