फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एनएचएम कर्मियों ने दो घंटे किया काम का बहिष्कार, बाधित हुईं स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
हिसार सामान्य नागरिक अस्पताल में एन एच एम के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए। सं
विज्ञापन
हिसार। पिछले चार महीने से वेतन न मिलने से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों ने सोमवार को नागरिक अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर विरोध किया। एनएचएम कर्मियों न नारेबाजी कर अपना आक्रोश जाहिर किया। दो घंटे काम के बहिष्कार से प्रसूति विभाग, बच्चों व महिलाओं का टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, स्कूल हेल्थ प्रोग्राम, मेंटल हेल्थ प्रोग्राम, टीबी मुक्त भारत अभियान, एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान और एंबुलेंस सेवाएं, सभी ऑनलाइन पोर्टल का काम प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की ओर से वेतन जारी न हाेने के चलते बहनों ने काली राखी बांधी थी, जिसके बदले हमें काले लिफाफ देने पड़े थे। अब वेतन नहीं दिया तो हम जन्माष्टमी त्योहार भी नहीं मना सकेंगे।
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जगत बिसला ने कहा कि 11 से 15 अगस्त तक सुबह 10 से 12 बजे तक अपनी-अपनी संस्था पर कार्य बहिष्कार। यदि 16 अगस्त तक लंबित 4 माह का वेतन और आगे हर माह समय पर भुगतान का बजट प्रावधान नहीं किया गया तो अगले चरण का आंदोलन तय किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारी पिछले 25 साल से केंद्र और राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर पूरी निष्ठा, मेहनत और लगन से लागू करते हैं। सरकार पिछले चार माह से वेतन का भुगतान नहीं कर रही है।
जिला अध्यक्ष अनिल कुमार और जिला मंत्री मनोज कौशिक ने कहा कि बार-बार वार्ता के बावजूद वेतन न मिलना हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री नायाब सैनी की कार्यकुशलता पर सवाल खड़े करता है। इन तमाम परिस्थितियों के बावजूद एनएचएम कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे हैं। इस मौके पर कौशल्या, दर्शना, पूनम, सोनिया (नर्सिंग), जयश्री, सुनीता, कमलेश, सुमन, मोनिका, सुमित शर्मा, संदीप, उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें