फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर ने किया नए साल का शानदार आगाज

Fri, 01 Jan 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नई उम्मीदों के साथ शहरवासियों ने नए साल का शानदार आगाज किया। जो पिछले साल में नहीं मिला, उसे पाने के लिए नए वर्ष में मेहनत करने का शहरवासियों ने संकल्प लिया।
विज्ञापन


नववर्ष के स्वागत के लिए युवाओं ने अलग-अलग अंदाज अपनाए। रात भर जश्न मनाया गया। हर शहरवासी ने शहर को और बेहतर बनाने के लिए संकल्प लिया।

लोगों ने नए साल पर छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान की उम्मीदें जताई। न्यू इयर के जश्न के लिए होटलों, रेस्टोरेंट व रिसोर्ट में पहले से ही बुकिंग करवा ली गई।

ठंड के बावजूद भी लोगों ने घरों से निकलकर खूब मस्ती की और एक-दूसरे को गले-मिलकर नए साल की शुभकामनाएं दी।

सुबह की जमकर खरीदारी
नए  साल के स्वागत के लिए युवक-युवतियों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। सुबह से ही राजगुरु मार्केट, नागोरी गेट बाजार व अन्य बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही।
विज्ञापन


गिफ्ट शॉप पर नए साल के लिए तरह-तरह के गिफ्ट आए। सोशल मीडिया के साधन फेसबुक, व्हाट्सएप के जरिये भी लोगों ने एक दूसरे को अपने बधाई संदेश भेजे।

रात को जैसे ही 12 बजे लोगों ने केक काटकर व पटाखे छोड़कर नए साल का आगाज किया व झूमते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। रात भर पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा तथा पुलिस टीम गश्त करती रही।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें