फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष में ऐसे चलेंगे नए हमसफर

Fri, 01 Jan 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नव वर्ष सभी में उत्साह का संचार करता है। कोई लक्ष्य तय करता है तो कई संकल्प लेता है। अमर उजाला ने शहर के कुछ नए जोड़ों से बात कर उनके संकल्प जाने।
विज्ञापन


जोड़ों के रूप में इन नए हमसफर का यह पहला नववर्ष है। इसे यादगार बनाने के लिए नए जोड़ों ने कई संकल्प लिए।

यह हम दोनों का पहला नववर्ष होगा। इस नव वर्ष में हम संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। अपने परिवार के साथ मिल जुलकर रहेंगे। उनका हर तरीके से सहयोग करेंगे।
सुभाष और ज्योति

नए साल में हम अपने परिवार वालों को शुभकामनाएं देते है और संकल्प लेते है कि लड़का या लड़की में कोई फर्क नहीं करेंगे, बेटियों को भी उच्च शिक्षा दिलवाएंगे।
प्रदीप और कविता

नए साल में हम संकल्प लेते है कि हम अपने परिवार वालों का पूरा सहयोग करेंगे, माता-पिता की सेवा करेंगे और उनके दुखों को दूर करने का प्रयास करेंगे।
रमेश और किरण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें