फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह 4 बजे ही विश्वविद्यालय पहुंच गए नए कुलपति, संभाला कार्यभार

Fri, 15 Jul 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
एचएयू में कुलपति ने संभाला कार्यभार - फोटो : bureau
विज्ञापन
डॉ. केपी सिंह ने शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार शुक्रवार सुबह 9.40 पर संभाल लिया। वे सुबह 4 बजे ही विश्वविद्यालय के फैकल्टी क्लब में पहुंच गए थे। इसके बाद उन्होंने 9 बजे विश्वविद्यालय प्रांगण में लगी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


डॉ. केपी सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के नियमित कुलपति का कार्यभार संभालने वाले 15वें व्यक्ति हैं। डॉ. सिंह गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में बायोफिजिक्स विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री विषय में एमएससी, एमफिल तथा पीएचडी की डिग्री प्राप्त की हैं। उन्होंने मैंबरेन बायोफिजिक्स में शोध कार्य भी किया है।

डॉ. सिंह को निवर्तमान कुलपति डॉ. केएस खोखर ने शुभकामनाएं दीं और पदभार सौंपा। डॉ. केपी सिंह ने पदभार संभालने के उपरांत विश्वविद्यालय के अधिकारियों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के शिक्षण, अनुसंधान एवं विस्तार कार्यक्रमों को आगे ले जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


दोनों ने किया पौधारोपण
नवनियुक्त कुलपति डॉ. केपी सिंह तथा निवर्तमान कुलपति डॉ. केएस खोखर ने विश्वविद्यालय के फैकल्टी क्लब प्रांगण में पॉम के पौधे लगाकर परिसर में वन महोत्सव का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम लैंडस्केप इकाई द्वारा आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें