नेट बैकिंग के जरिए एक उपभोक्ता के एकाउंट से हजारों की शॉपिग का मामला सामने आया है। पीड़ित उपभोक्ता ने इसकी शिकायत बेरी पुलिस में दर्ज करवाई है। बेरी निवासी संजय ने बताया कि उसके नंबर पर एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने खुद को मुंबई हेड आफिस का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उसका एटीएम अपडेट होना है इसीलिए अपना पिन नंबर बताओ जिसके बाद मैंने बता दिया। संजय ने बताया कि मैंने जैसे ही पिन नंबर बताया एक के बाद एक धड़ाधड़ मैसेज आने शुरू हो गए। जिसे देखने के बाद उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और तुरंत बैंक अधिकारियों के पास संपर्क कर एटीएम को बंद करवाया गया। बेरी चौकी इंचार्ज सतबीर ने बताया कि पीड़ित द्वारा चौकी में शिकायत दी गई है और मामले की जांच की जाएगी और जो भी कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी।