फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : 14 वर्षीय कशोर को लगाया कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना से बचाव के लिए शुरू किए गए किशोरों के टीकाकरण अभियान में बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव घुसकानी में मंगलवार को एक निजी स्कूल में आयोजित शिविर में 14 वर्षीय किशोर को वैक्सीन की डोज लगा दी गई। मामले की जानकारी पर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने विरोध किया तो मामला स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तर के अधिकारियों तक पहुंच गया।
विज्ञापन

कोरोना की आशंकित तीसरी लहर के मद्देनजर किशोरों का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। विगत सोमवार से शुरू हुए अभियान में 15 से 18 वर्ष की आयुवर्ग के किशोरों को टीका लगाकर सुरक्षित किया जा रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव घुसकानी में एक निजी स्कूल में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कक्षा नौ के छात्र नवदीप पुत्र ईश्वर निवासी गांव तिगड़ाना को भी टीका लगा दिया गया। हालांकि नवदीप की उम्र 14 वर्ष है। नवदीप ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो परिवार के लोग विरोध करने पहुंच गए। इस दौरान परिवार के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य अधिकारियों से मामले की शिकायत की। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पोर्टल की गड़बड़ी के कारण 14 वर्षीय किशोर का टीकाकरण किए जाने की बात कह रहा है।
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आयु सीमा है लेकिन इसमें महीना नहीं जोड़ा गया है। 2007 में पैदा हुए किशोर का डाटा पोर्टल उठा लेता है। ऐसा ही तिगड़ाना निवासी किशोर के मामले में भी हुआ। अब सभी टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वो पहले किशोरों की डेट ऑफ बर्थ चेक करें। इसके बाद ही टीका लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुनील, डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें