फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सेक्टर 1-4 के पास पहले कचरे तो बाद में लकड़ियों में लगी आग, 10 घंटे में पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर 1-4 के पास शुक्रवार को पहले कचरे के ढेर और फिर लकड़ियों में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने में करीब 11 दमकल की गाड़ियां लगीं और 10 घंटे का समय लगा।
विज्ञापन

दमकल विभाग के अनुसार सेक्टर 1-4 के पास वन विभाग की जमीन पर कचरे का ढेर पड़ा था। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उन्हें सूचना मिली कि इस कचरे के ढेर में आग लगी हुई है। इसके पास एक घर भी है, जिससे घर को भी खतरा हो गया है। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद गाड़ियां लौट आईं। कुछ ही देर में उसी जगह से सूचना आई कि अब वहां लकड़ियों के ढेर में आग लग गई है। इस सूचना पर फिर से गाड़ियां घटना स्थल की तरफ दौड़ी और आग को बुझाना शुरू किया। शाम 7 बजे आग को पूरी तरह से बुझाया जा सका।
दमकल कर्मचारी बोले-प्रत्येक जलघर हो गाड़ियों पानी भरने की सुविधा
इस दौरान घटना स्थल के आसपास गाड़ी में पानी भरने की सुविधा न होने के कारण दमकल कर्मचारियों को काफी परेशानी आई। इस दौरान उन्हें गाड़ी में पानी भरने के लिए बार-बार दमकल केंद्र के चक्कर लगाने पड़े, जिसमें काफी समय खर्च हुआ। दमकल कर्मचारियों के अनुसार शहर और गांव में प्रत्येक जलघर पर दमकल की गाड़ियों में पानी भरने की व्यवस्था की जाए ताकि घटना के समय आग बुझाने में उन्हें कोई समस्या न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें