हांसी अस्पताल में उपचाराधीन घायल कर्मबीर।
हांसी। जींद रोड पर एक कार के पेड़ से टकराने से एयरफोर्स का सार्जेंट गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने चालक को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल में दाखिल करवाया। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है। हादसा रात करीब आठ बजे हुआ। जानकारी देते हुए भिवानी के डीसी कॉलोनी निवासी रोहित ने बताया कि उसके पिता कर्मबीर शुक्रवार सुबह पंजाब के मलोट में गए हुए थे।
वह शाम को पंजाब से वापस आ रहे थे तो जींद रोड पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा की एक कार पेड़ से टकराई हुई हैं। लोगों ने देखा कि कार में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद उसे उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कर्मबीर कार में अकेला था। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं लगा है। परिजनों के अनुसार कर्मबीर बंगलूरू में एयरफोर्स में सार्जेंट की पोस्ट पर तैनात है। वह शिक्षा विभाग में डीपी के पद से सेवानिवृत्त है।