फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राष्ट्रीय लोक अदालत 12 जुलाई को, विभिन्न बेंच की जिम्मेदारियां निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार 12 जुलाई को न्यायिक परिसर हिसार एवं हांसी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि लोक अदालत में 7 बेंच अलग-अलग मामलों की सुनवाई करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्थापित की जाने वाली बेंच संख्या एक पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ गगनदीप मित्तल, बैंच संख्या दो पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश खत्री सौरभ, बेंच संख्या तीन पर अतिरिक्त प्रधान जिला न्यायाधीश (पारिवारिक न्यायालय) ईशा खत्री, बेंच संख्या चार पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव, बेंच संख्या पांच पर जेएमआईसी अविषेक गर्ग व बेंच संख्या छ: पर जेएमआईसी सुखवीर कौर हिसार में तथा बेंच संख्या सात पर जेएमआईसी खुश कर्ण जोत सिंह हांसी सिविल एवं आपराधिक मामलों का निपटारा करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें