फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय शोक के बाद भी नहीं झुकाया राष्ट्रीय ध्वज

Sat, 07 Dec 2013 08:59 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार ने भारत रत्न एवं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. नेल्सन मंडेला के निधन पर पांच दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इसके बावजूद जींद लघु सचिवालय में लगे राष्ट्रीय ध्वज को नहीं झुकाया गया।
विज्ञापन


शनिवार को हर रोज की तरह जींद के लघु सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराता रहा। ध्यान दिलाने पर सीटीएम सतबीर सिंह ने कहा कि लापरवाही की जांच करवाई जाएगी कि राष्ट्रीय शोक घोषित होने के बाद झंडा क्यों नहीं उतारा गया।


भारत रत्न डॉ. नेल्सन आर मंडेला का पांच दिसंबर को देहांत हो गया था। इसके शोक स्वरूप भारत सरकार ने छह से दस दिसंबर तक राजकीय शोक की घोषणा की थी। लेकिन घोषित राजकीय शोक का जींद प्रशासन पर कोई असर दिखाई नहीं दिया। हर रोज की भांति लघु सचिवालय पर शनिवार को भी राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहा था।
विज्ञापन


सरकार के आदेशानुसार शोक स्वरूप राष्ट्रीय ध्वज को झुकाया जाना चाहिए था। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज झुकाना जरूरी नहीं समझा या फिर सरकार के आदेशों का जींद प्रशासन पर कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें