फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति के टैक्स नहीं करेंगे कम

Sun, 20 Nov 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
tax evasion
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स में धांधली रोकने को लेकर सीटीएम एवं ज्वाइंट कमिश्नर सरजीत नैन ने टैक्स इंचार्ज को सख्त लहजे में मौखिक निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधीक्षक कैलाश चंद्र को ऑफिस में बुलाकर क्लास ली। कहा कि बिना उनकी अनुमति या मामला संज्ञान में लाए बगैर किसी प्रॉपर्टी मालिक का टैक्स कम ज्यादा नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि टैक्स ब्रांच का रिकॉर्ड एकदम सही मेनटेन होना चाहिए।
विज्ञापन

निगम जेसी ने टैक्स ब्रांच के स्टाफ को तेजी से टैक्स बिल बांटने का काम किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तेजी से बिल बांटने का काम करो ताकि 24 नवंबर तक शहर के लोग पुुरानी करेंसी के साथ प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा सकें। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्षदों का सहयोग लिया जाए।

नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स बिल तो बनकर तैयार हो गए मगर बांटने के काम में उतनी तेजी नहीं आई है जितना बिल तैयार करने में थी। शनिवार व रविवार को टीम प्रबंधन में लगे अधिकारी इस कंट्रोल नहीं कर पाए। टेक्निकल ब्रांच के अधिकारी अपनी टीम को वार्ड में पहुंचकर ढूंढते रहे मगर बिल बांटने वाले कर्मचारी निर्धारित स्थान व वार्ड में ही नहीं मिले।
विज्ञापन


पार्षद बोले अभी तक नहीं बंटे बिल
पार्षद नरेंद्र शर्मा ने कहा है कि अभी तक उनके वार्ड में बिल बांटने का काम शुरू नहीं किया है। उनके पास चार दिन पहले नगर निगम से फोन आया था कि वे उनकी सहायता करें। हमने हर तरह से सहायता का आश्वासन दिया मगर बिल बांटने कोई नहीं आई। लोग टैक्स बिल का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम के पास बस कर्मचारियों के वेतन का पैसा आ जाए बाकी विकास से उन्हें कोई मतलब नहीं। निगम के अधिकारी इसी चक्कर में टैक्स को लेकर गंभीर नहीं हो रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें