फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने के लिए राजगुरु मार्केट एसोसिएशन को सौंपी पार्किंग

Fri, 07 Oct 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
multilevel parking sector 17 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त ने राजगुरु मार्केट में पार्किंग तीन महीने के लिए मार्केट एसोसिएशन को सौंप दी है। शनिवार से राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन पार्किंग फीस लेना शुरू करेगी। एसोसिएशन को पुराने टेंडर के अनुसार पार्किंग के लिए एक साल के 1 लाख 45 हजार 500 रुपये जमा कराने होंगे।
विज्ञापन

राजगुरु मार्केट की पार्किंग को लेकर सब कमेटी तथा अधिकारियों की एक कमेटी की रिपोर्ट का अवलोकन के बाद डीसी ने मार्केट की पार्किंग को एसोसिएशन को सौंपने का आदेश कर दिया। इस बारे में शुक्रवार को निगम आयुक्त की ओर से राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन को लेटर दे दिया गया है। डीसी एवं निगम आयुक्त निखिल गजराज ने कहा कि राजगुरु मार्केट एरिया से पार्किंग के जरिए पैसा कमाना मकसद नहीं है। दरअसल इस एरिया के व्यापारियों तथा आम लोगों को जाम से राहत दिलाना चाहते हैं। इस कारण मार्केट एसोसिएशन को पार्किंग दी गई है। मार्केट एसोसिएशन की ओर से भी इस बारे में इच्छा जताई गई थी। अगर एसोसिएशन इस पार्किंग को चलाए तो संचालन बेहतर हो सकता है। मार्केट एसोसिएशन को तीन महीने के लिए यह पार्किंग दी गई है। पार्किंग के लिए निगम पुराने टेंडर के अनुसार एसोसिएशन से फीस लेगा। एसोसिएशन एक अक्तूबर से 31 दिसंबर 2016 तक पार्किंग चलाएगी। एसोसिएशन को इसके लिए निगम के साथ एग्रीमेंट करना होगा। एसोसिएशन हर महीने 12084 रुपये पार्किंग फीस, 1813 रुपये सर्विस टैक्स, 242 रुपये आयकर यानी हर महीने कुल 14139 रुपये देने होंगे।

दिसंबर 2015 से शुरू हुई थी पार्किंग
राजगुरु मार्केट की पार्किंग का ठेका 2015 दिसंबर में ठेकेदार को दिया गया था। ठेकेदार पार्किंग के लिए तय की गई शर्तों को भी पूरा नहीं कर सका था। ठेकेदार पर कई तरह के आरोप लगने के बाद पार्किंग का ठेका रद कर दिया गया था। इसके बाद 10 मई से 31 अगस्त तक राजगुरु मार्केट एसोसिएशन ने अपने स्तर पर पार्किंग चलाई थी।
विज्ञापन


निगम आयुक्त ने पार्किंग देने के साथ पुरानी शर्त को भी जोड़ा है, जिसमें 10 मई से 31 अगस्त तक एसोसिएशन की ओर से पार्किंग का शुल्क वसूला गया था। एसोसिएशन को यह 52783 रुपये का पिछला शुल्क जमा कराना होगा। इसके बाद ही एसोसिएशन को यह पार्किंग मिलेगी।

निगम से सहयोग मांगा
राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राजेश जैन तथा महासचिव सुरेंद्र बजाज ने कहा कि हम पार्किंग चलाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शनिवार सुबह से ही व्यवस्था शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि पार्किंग को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए अतिक्रमण हटाने में निगम का सहयोग चाहिए। इस बारे में डीसी निखिल गजराज से मिलेंगे।

टू व्हीलर फ्री, कार चालक देंगे 20 रुपये
राजगुरु मार्केट में दो पहिया वाहनों से कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा। कार चालक से 20 रुपये शुल्क लिया जाएगा। शुल्क वसूलने के बाद एसोसिएशन की ओर से पर्ची दी जाएगी। भारी वाहनों को दिन के समय राजगुरु मार्केट में एंट्री नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें