फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ सकती है सेक्टरों में सफाई व्यवस्था

Sun, 09 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
हुडा, - फोटो : demo pics
विज्ञापन
जब से हुडा के सेक्टर्स नगर निगम के हैंडओवर किए गए हैं तब से शहरवासी निगम की सेवाओं को लेकर परेशान हैं। अब सेक्टरों में सफाई को लेकर फिर एक नई परेशानी खड़ी हो सकती है। सेक्टरों में सफाई का काम कर रहे ठेकेदार ने नगर निगम व हुडा अधिकारियों को लेटर लिखकर बिना पेमेंट काम करने से इनकार कर दिया है। ठेकेदार की तीन महीने की पेमेंट अभी तक नहीं हो पाई है। करीब 50 लाख रुपये की पेमेंट रुक जाने के बाद ठेकेदार ने नोटिस देते हुए साफ कहा है कि जब तक पेमेंट नहीं होगी ऐसे में सफाई व्यवस्था का काम बिगड़ सकता है। उसके कर्मचारी बिना वेतन के काम करने से साफ इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


निगम-हुडा के बीच नहीं तालमेल
नगर निगम व हुडा के बीच तालमेल न होने के कारण ठेकेदार की पेमेंट रुकी हुई है। नगर निगम के अधिकारी बोल रहे हैं कि यह पेमेंट हुडा करेगा। जबकि हुडा के अधिकारी बोल रहे हैं कि जब सेक्टर निगम को ही हैंडओवर हो चुके हैं तो यह पेमेंट भी निगम ही करेगा।

एक माह की अवधि बढ़ाने पर भी पेंच
सेक्टरों की सफाई को लेकर हुए टेंडर मामले में घालमेल की आशंका के चलते रिकॉल किए गए टेंडर के बाद ठेकेदार की एक माह की समयावधि बढ़ाने को लेकर भी पेंच फंस सकता है। समयावधि बढ़ाने को लेकर नगर निगम ने कहा है कि यह अनुमति हुडा देगा। उधर हुडा के अधिकारी बोल रहे हैं कि अनुमति निगम के अधिकारी ही देंगे। अब दोनों मामलों की फाइल प्रशासन के पास है। अब फैसला उन्हें करना है कि वे ठेकेदार की पेमेंट नगर निगम से करवाते हैं या हुडा से। साथ ही एक माह का ठेका एक्सटेंड करने के मामले पर भी अभी कोई फाइनल फैसला नहीं आया है।
विज्ञापन


इन सेक्टरों में आ सकती है समस्या
सेक्टर 14, सेक्टर 13, सेक्टर 16-17, सेक्टर 15, पुलिस लाइन एरिया, सेक्टर 9-11, रेड स्क्वेयर मार्केट, सेक्टर 27-28, अर्बन इस्टेट, मेला ग्राउंड सेक्टर सहित निगम को हैंडओवर हुए सेक्टरों में सफाई व्यवस्था बिगड़ सकती है।

हमने निगम व हुडा को लिखित में दिया है कि तीन महीने से पेमेंट नहीं हो रही। ऐसे में सफाई व्यवस्था बना पाना हमारे लिए संभव नहीं। जल्द से जल्द पेमेंट करवाई जाए वरना दीवाली के बाद सेक्टरों में सफाई नहीं हो पाएगी।
- रत्न सिंह, ठेकेदार

सेक्टरों की सफाई बारे एक महीने की समयावधि बढ़ाने के मामले पर हुडा व कमिश्नर साहब से बात चल रही है। तीन महीने की सफाई के काम की पेमेंट हुडा देगा, जिसके लिए प्रोसेसिंग जारी है।
विज्ञापन

- राजेश महता, सचिव नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें