फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला रहा निगम कार्यालय, नहीं भरने आया कोई टैक्स, फील्ड में उतरी टीम

Mon, 27 Mar 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
हाउस टैक्स - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
हाउस टैक्स को लेकर नगर निगम कार्यालय रविवार को भी खोला गया। हालांकि निगम कार्यालय में कोई टैक्स भरने के लिए नहीं पहुंचा। लोगों का टैक्स के प्रति रुझान घट रहा है। 25 प्रतिशत की बड़ी छूट होने के बावजूद लोग टैक्स भरने के लिए निगम कार्यालय नहीं पहुंच रहे। उधर नगर निगम की टीम रविवार को मौका देखने के लिए फील्ड में उतरी। फील्ड में उतरी टीम ने मौका देखकर बिलों में गलतियां ठीक की।
विज्ञापन

31 तक है छूट
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने टैक्स में 25 प्रतिशत छूट दी है। यह छूट वर्ष 2011 से अब तक के एरियर सहित एक मुश्त किस्त भरने वालों को दी जाएगी। इसके अलावा कैशलेस टैक्स भरने वालों को 1 प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

नहीं कर पा रहा लोगों को जागरूक
नगर निगम हाउस टैक्स को लेकर आम लोगों को जागरूक नहीं कर पा रहा। न ही 31 मार्च तक मिलने वाली छूट को लेकर कोई विज्ञापन या मीडिया का सहारा नहीं ले रहा। निगम के अधिकारी टैक्स संबंधित जानकारी को लेकर मौन हैं। क्योंकि टैक्स ब्रांच में बड़े घपले हैं, जिनको लेकर बजट की बैठक में भी मुद्दा उठा था। टैक्स ब्रांच के कुछ अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को गुमराह कर सर्वे करने वाली कंपनी को साढ़े 17 लाख रुपये की पेमेंट जारी करवा दी।
विज्ञापन


टैक्स कितना आया इसके बारे में जानकारी नहीं। मैं कहीं बाहर गया हुआ था। शहर में लगातार पांच डेस्क अलग अलग स्थानों पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वालों के लिए लगवाए गए हैं। फील्ड में जाने वाली टीमों ने मौका देखा है।
विज्ञापन

- इंद्रजीत कुल्हड़िया, ईओ नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें