फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 लाख खर्च कर शहर के छह चौक पर चलेंगे फव्वारे

Tue, 17 Jan 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
hisar - फोटो : hisar
विज्ञापन
नगर निगम शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए एक बार फिर से बहार लाने वाला है। निगम ने शहर के छह चौकों पर फव्वारे चालू करने के लिए रेनोवेशन का टेंडर लगाया है। इन फव्वारों पर करीब 24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 24 लाख खर्च करने के बाद फव्वारों को चलाने के लिए दो कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई जाएगी, जिनका काम हर रोज इन फव्वारों की देखभाल करना व समय पर इन्हें बंद करना व चालू करने का काम होगा।
विज्ञापन


सप्लाई के पानी का नहीं रहेगा इंतजार
निगम अधिकारियों का कहना है कि इन चौक पर सबमर्सिबल पंप लगाए जाएंगे। पानी की कमी के चलते अक्सर फव्वारे बंद रहते हैं। अगर सबमर्सिबल पंप होंगे तो पानी की कोई कमी नहीं रहेगी। जब चाहे जितना चाहे पानी यूज किया जा सकेगा।

इन चौकों पर चलेंगे फव्वारे
निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में लोकल बस स्टैंड के सामने तलाकी गेट दोनों तरफ, नागोरी गेट, मटका चौक, व कैंप चौक व सब्जीमंडी चौक पर फव्वारे लगाए जाएंगे हैं। कई चौकों पर ये फव्वारे महीनों से खराब पड़े हैं। कई फव्वारे चालू हालात में भी हैं मगर वहां पानी की कमी है। अब नइ फव्वारों पर पानी की किल्ल्त नहीं रहेगी।
विज्ञापन


पहले किए लाखों खर्च
नगर निगम ने इन सभी चौकों पर पहले से ही फव्वारे लगाए हुए हैं। हालांकि नए फव्वारे लगने के बाद एक बार तो कुछ दिन फव्वारे चल जाते हैं मगर उसके बाद सही मेंटेनेंस न होने के कारण बंद हो जाते हैं। निगम ने पारिजात चौक, नागोरी गेट फव्वारे पर करीब दो साल पहले लाखों रुपये खर्च भी किए थे मगर देखभाल न होने के कारण ये हमेशा बंद रहे।

छह सात चौकों के फव्वारों की मरम्मत करवाई जाएगी। इन फव्वारों तक पानी पहुंचाने के लिए सबमर्सिबल भी लगाए जाएंगे। फव्वारे चालू करने के लिए करीब 24 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होती ही जैसे ही किसी एजेंसी को टेंडर अलॉट होता है तुरंत प्रभाव से वर्कऑर्डर जारी कर इस संदर्भ में काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- रामजीलाल, एक्सईएन नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें