फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हांसी में पेड़ पर लटका मिला संगीतकार का शव, शरीर पर मिले तेजधार हथियार के निशान, हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दर्जीपुर में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में उसके पति और ससुर को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वारदात में संलिप्त छह अन्य आरोपियों को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाना के दानूपट्टी गांव की सैरुन्निशां की शादी गोसाईगंज के दर्जीपुर निवासी ताहिर से लगभग डेढ़ साल पहले हुई थी। रविवार को सैरुन्निशां की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बहन की ससुराल पहुंचे भाई असलम ने उसी दिन हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने असलम की तहरीर पर पति ताहिर, ससुर मझले, सास, जेठ मजनू, जेठानी, ननद और देवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को ताहिर और मझले को जेल भेज दिया गया। सीओ जयसिंहपुर रमेश कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है, जो भी दोषी मिलेगा, उसे जेल भेजा जाएगा।
बेटे-बहू को जहर देने की आरोपी को भेजा जेल
गोसाईगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में 12 नवंबर को आजाद और उनकी पत्नी शबनम की जहर खाने की वजह से मौत हो गई थी। शबनम के पिता मो. बसीर ने शबनम के सास-ससुर और देवर पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। उनकी तहरीर पर सास कनीजा बानो, ससुर मो़ मोबीन व देवर महबूब केस दर्ज कर लिया गया था। पुलिस मो. मोबीन को पहले ही जेल भेज चुकी है। बृहस्पतिवार को कनीजा को भी जेल भेज दिया गया। अब सिर्फ महबूब की गिरफ्तारी शेष रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें